Categories: हिमाचल

CM ने की स्वर्णिम हिमाचल समारोह और स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की उच्च स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां आयोजित स्वर्णिम हिमाचल समारोह और स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की तैयारी से संबंधित उच्च स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल समारोह का आयोजन वर्षभर धूमधाम से किया जाएगा, जो प्रदेश के पिछले 50 वर्षों की शानदार विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगा। इस पूरे आयोजन को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले कार्यक्रम में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा होगी, जो इस वर्ष 15 अप्रैल से शुरू होगी और 51 दिन तक चलेगी। दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत स्वर्णिम हिमाचल उत्सव मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत वर्षभर प्रदेश के विभिन्न भागों में कई विभागों द्वारा 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य के गौरवशाली इतिहास के बार में युवाओं को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों और महाविद्यालयों स्तर पर भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबन्ध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिताएं, नाट्क इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग को इस दिशा में विशेष प्रयास करने चाहिए ताकि युवा पीढ़ी प्रदेश के समृद्ध इतिहास और अतीत पर गर्व कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे आयोजन का लिखित प्रमाण सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह सबसे महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बन जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। गैर सरकारी संगठनों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों आदि को सम्मिलित कर मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा प्रत्येक हिमाचली के साथ संपर्क स्थापित करने का एक व्यापक माध्यम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि राज्य के विकास और प्रगति में प्रत्येक प्रदेशवासी ने अपना योगदान दिया है। प्रदेश की इस विकास यात्रा में प्रत्येक किसान, इंजीनियर, सैनिक, शिक्षक, चिकित्सक और आम जनता ने अपना योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को रस्मी तौर पर न मनाकर इसे राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के साथ संपर्क की भावना से मनाया जाना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले राज्य के लोगों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।राज्य स्तरीय उपलब्धियों और जिला स्तर के आंकड़ों को दर्शाती अलग-अलग पुस्तिकाएं तैयार की जानी चाहिए। महत्वपूर्ण स्थानों पर पिछले 50 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते होर्डिंग्ज स्थापित किए जाने चाहिए। पर्याप्त प्रचार सामग्री तैयार कर प्रदेश के लोगों को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।

सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए राज्य के स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न विभागों से वर्षभर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह के दौरान 67 कार्यक्रम आयोजित करने के आग्रह प्राप्त हुए हैं। निदेशक ग्रामीण विकास और स्वर्णिम रथ यात्रा के संयोजक अरिंदम चैधरी ने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से लगभग 25 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। निदेशक पर्यटन यूनुस ने कहा कि इस माह के अंत तक रथ तैयार कर लिया जाएगा। रथ में सभी आवश्यक प्रचार सामग्री जैसे फोल्डर, पम्फलेट्स आदि रखे जाएंगे जिन्हें राज्य के लोगों को वितरित किया जाएगा।

निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप ने कहा कि प्रापण कार्यकारी उप समिति ने रथों की खरीद के लिए चार बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि सभी रथों में एलईडी स्क्रीन और एक एंकर के साथ एक सहायक स्टाफ तैनात होगा। निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कहा कि रथ यात्रा का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रथ यात्रा से सम्बन्धित सामग्री तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित और प्रसारित की जाएगी। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों, प्रजा मण्डल और पझौता आन्दोलन कार्यकर्ताओं की याद में स्मारक बनाने का सुझाव दिया।

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago