Categories: हिमाचल

CM ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए डीसी संदीप कुमार को किया सम्मानित

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त ऊना संदीप कुमार को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह शिमला में आयोजित किया गया। डीसी संदीप कुमार को बतौर जिलाधीश कांगड़ा जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डीसी संदीप कुमार ने कहा कि जन सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन आंदोलन बनाने में कामयाबी मिली है। इस अभियान के तहत पंचायतों तथा महिला मंडलों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।</p>

<p>सम्मान समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ऊना सतनाम सिंह को भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पोषण अभियान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उनके अलावा पिरथीपुर की आशा वर्कर सुमन कुमारी, एएनएम तृप्ता देवी, सुपरवाइज़र वीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना कुमारी तथा आंगनबाड़ी सहायिका सीमा देवी को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी 5 महिलाओं को 51-51 सौ रुपए की इनामी राशि भी प्रदान की।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

14 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

14 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

14 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

14 hours ago