Categories: हिमाचल

कुल्लूः जनमंच की समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा, 13 जनमंचों की 45 शिकायतें लंबित

<p>कुल्लू अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अक्षय सूद की अध्यक्षता में आज जिला में अभी तक आयोजित सभी 13 जनमंचों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पहले सात जनमंचों की सभी शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है जबकि शेष छः जनमंचों की कुल 45 समस्याएं अभी लंबित हैं और इनके समाधान की प्रक्रिया प्रगति पर है। लंबित 45 समस्याओं में कुछ मांगें और नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतें भी हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें लोक निर्माण, शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से संबंधित हैं। इन विभागों को संजीदगी के साथ सभी शिकायतों के समाधान के प्रयास करने चाहिए और साथ ही मंत्री के समक्ष स्पष्ट स्थिति प्रस्तुत करके आम जनमानस को राहत प्रदान करने में सहयोग करना चाहिए।</p>

<p>बैठक में अवगत करवाया गया कि जनमंच में इस बार 11 ग्राम पंचायतों के लोगों की शिकायतों और समस्याओं को पंजीकृत किया गया है। सभी ग्राम पंचायतों के लिए विभिन्न चार चरणों में प्री-जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ग्राम पंचायत बल्ह में प्री-जनमंच 30 अगस्त को बल्ह, पीज और बाराहर ग्राम पंचायतों के लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए आयोजित किया गया। 2 सितम्बर को खडीकार में खडीहार और शिल्ली राजगिरी ग्राम पंचायतों के लिए, 4 सितंबर को भूलंग, मोहल और जरड भुट्टी कॉलोनी ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए मोहल में जबकि 5 सितंबर को पंचायत घर तेगुबेहड़ में शमशी, शुरड़ और तेगुबेहड़ ग्राम पंचायतों के लिए प्री-जनमंच का आयोजन किया गया।</p>

<p>अक्षय सूद ने कहा कि 14वां जनमंच आईटीआई शमशी में रविवार को आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। बैठक की कार्यवाही का संचालन परियोजना अधिकारी डीआरडीए सुरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago