हिमाचल प्रदेश में आज से 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) मण्डी से 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लिए राज्यव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। इस विद्यालय के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र रवि कुमार को-वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले पहले छात्र बने।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण करवाने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं, क्योंकि इस संक्रमण से बचाव का वर्तमान में केवल यही साधन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग में लगभग 3.57 लाख युवाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 4,259 शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया गया है, जिसमें 2801 सरकारी, 1,402 निजी और 56 अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं। प्रदेश सरकार कोविड के नए वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन के सम्बन्धित मामलों की निगरानी कर रही है और इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी निवारक उपाय किए जा रहे हैं।
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…