हिमाचल

PM मोदी से मिले CM जयराम, हिमाचल आने का दिया न्योता

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने पीएम मोदी से केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर 31 मई को हिमाचल प्रदेश में राष्ट्र स्तरीय समारोह आयोजित करने का आग्रह किया। सीएम जयराम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस राष्ट्र स्तरीय समारोह को आयोजित करना चाहता है, जिसमें देश के सभी जिले शामिल होंगे।

उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और प्रदेश का त्वरित विकास सुनिश्चत करने के लिए राज्य को सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के ईमानदार और अथक प्रयासों से भी अवगत करवाया।

प्रधानमंत्री ने इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी संवाद किया और उनसे हिमाचल प्रदेश का दौरा करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के सभी बैंकों के प्रमुखों के साथ एक सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया ताकि राज्य में सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श किया जा सके। उन्होंने सशक्तिकरण के लिए महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को अधिक ऋण प्रदान करने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

12 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

12 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

12 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

12 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

14 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

15 hours ago