Categories: हिमाचल

CM जयराम ठाकुर ने किया माता चिंतपूर्णी मंदिर के ‘ऑनलाइन प्रसाद छिन्नमस्तिका भोग’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर के ‘ऑनलाइन प्रसाद छिन्नमस्तिका भोग’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने राज्य में सामाजिक भीड़ और संक्रमण के फैलाव को रोकने की दिशा में सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों को बंद रखा है। यद्यपि प्रदेश के अधिकतर धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, परंतु डाक विभाग के समन्वय से श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान करने की सुविधा का शुभारंभ पहली बार किया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धालु प्रसाद माता चिंतपूर्णी की वेबसाइट www.matashrichintpurni.com/online-prasad पर मंगवा सकते हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में विशेषकर सावन अष्टमी मेले के दौरान देशभर से लाखों लोग आते थे, परंतु इस बार मंदिर बंद है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद की होम डिलीवरी सेवा प्रदान करने के ऊना जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रसाद की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए भारतीय डाक विभाग के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी मुख्य मंदिरों और धार्मिक स्थलों का विकास और रख-रखाव किया जा रहा है। माता चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का प्रमुख पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अलावा धार्मिक स्थल को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। श्रद्धालु अब दर्शन और प्रसाद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर पर ही इस धार्मिक स्थल का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और बाबा काशी विश्वनाथ, बनारस के बाद ‘प्रसाद’ की होम डिलीवरी की सुविधा देने वाला अग्रणी राज्यों में एक बन गया है।

राज्य सरकार मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने जिले की विकासात्मक मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 16.15 करोड़ रुपये व्यय कर माता चिंतपूर्णी मन्दिर के लिए सड़क का स्तरोन्यन और रख-रखाव किया जा रहा है। चिंतपूर्णी के विधायक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और चिंतपूर्णी में मल निकासी योजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्य महाडाकपाल सुनिता कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा श्रद्धालुओं तक प्रसाद का समयबद्ध और ठीक प्रकार से वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

4 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

5 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

6 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

9 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

9 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

9 hours ago