Categories: हिमाचल

CM जयराम ने रक्षाबंधन के पर्व दी बधाई, प्रदेशवासियों से इस पवित्र मौके पर की ये अपील

देशभर में आज रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया जा रहा है। राखी के इस खास अवसर पर सभी बहनें अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधकर उनकी मंगलकामना करती हैं और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन को लेकर देशभर के बाजारों में काफी भीड़ है।

वहीं हिमाचल में भी इस त्योहार को खासी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन को लेकर शनिवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। रक्षाबंधन के इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार के मौके पर प्रदेशवासियों से एक खास अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के इस त्योहार को पर्यावरण से जोड़ने की बात कही। सीएम ने कहा कि जहां हम अपने भाई के लिए रक्षा सूत्र बांध कर ईश्वर से कामना करते हैं, उसी प्रकार से किसी पेड़ के साथ भी रक्षा सूत्र बांधकर के उस पेड़ की रक्षा की कामना कर सकें तो पर्यावरण के साथ-साथ पर्यटन के लिए एक अच्छा संदेश रहेगा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम कुल्लू में हैं और इस खास मौके पर मनाली के परिधि गृह में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को राखी बांधी। आज मनाली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएंगी जिसके लिए सीएम शनिवार को ही मनाली रवाना हो गए थे।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago