<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के सुन्दरनगर क्षेत्र से संबंधित बॉक्सर आशीष चौधरी को बधाई दी है जिन्होंने आज बैंकाक में थाईलैंड अन्तरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में कोरिया के खिलाड़ी ने भी जीत हासिल करने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन आशीष के सामने वह ज़्दादा देर तक टिक नहीं पाया। आशीष को पहले से स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि वह शुरू से ही लय में थे। इसके बूते वह फाइनल में स्वर्ण पर पंच मारने में कामयाब हो पाए।</p>
<p>सीएम ने कहा कि आशीष चौधरी ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आशीष चौधरी ने बॉक्सर बीएस थापा के बाद नई ऊंचाईयों को छुआ है जिन्होंने 1980 में मॉस्को ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधत्व किया था।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने बॉक्सर आशीष चौधरी के परिवार को भी उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीष चौधरी और हिमाचल बॉक्सिंग संघ को बधाई दी है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…