हिमाचल

कांगणीधार पहुंचे CM, शिवधाम के पहले चरण का काम दो महीने में पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मंजी के कांगणीधार में निर्माणाधीन शिवधाम के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और निष्पादन एजेंसी से कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौने दो सौ करोड़ की लागत से बने रहे इस दिव्य शिवधाम के पहले चरण का काम आगामी दो महीने में पूरा करें ताकि अगस्त महीने के अंत तक शिवधान परियोजना का लोकार्पण किया जा सके।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए एशियन विकास बैंक पोषित 2100 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। इससे प्रदेश में पर्यटन विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शिवधाम के दूसरे चरण का कार्य भी इस परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम के पहले चरण के कार्य पर 40 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह एक महत्वकांक्षी परियोजना है और इससे मंडी, विश्व में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा और विश्व भर के पर्यटकों को मंडी में पर्यटन गंतव्य का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। लगभग साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है, यह मंडी जिला के लिए पर्यटन तथा धार्मिक आस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर भारत का पहला ऐसा धार्मिक पर्यटन स्थल होगा जो बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

5 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

5 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

5 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

6 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

6 hours ago