पॉलिटिक्स

BJP की रणनीति को ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ मिशन से काउंटर करेगी यूथ कांग्रेस

BJP की रणनीति को चित्त करने के लिए यूथ कांग्रेस ने लगता है उसी की टर्फ पर खलने का प्रैक्टिस कर लिया है। कांग्रेस की यूथ विंग विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत पक्की करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इसके लिए बीजेपी की तर्ज पर निशाना और लड़ाई बूथ लेवल पर होगी। यूथ कांग्रेस के आला पदाधिकारियों ने ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ अभियान का ऐलान किया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्रीनिवास बीवी और यूथ कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावारू ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपनी मुहिम का ऐलान किया। गौरतलब है कि पालमपुर में पिछले दो दिनों से यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष शिविर चल रहा था। इस दौरान न सिर्फ हिमाचल बल्कि देशभर में पस्त होती कांग्रेस में जान फूंकने का खाका तैयार किया गया। चूंकि हिमाचल प्रदेश में बतौर संगठन कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। लिहाजा पार्टी से जुड़े तमाम संगठन हिमाचल प्रदेश की जीत को अपने लिए संजीवनी मान रहे हैं। हिमाचल की जीत उन्हें राष्ट्र में अपनी साख को बचाने में मदद देगी।

धर्मशाला में मीडिया को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावारू ने कहा, “यूथ कांग्रेस दो दिन तक चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए यूथ कांग्रेस ने देशभर में यूथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस हर प्रदेश, हर जिला, हर ब्लॉक, हर बूथ पर बूथ जोड़ो अभियान शूरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूवा कांग्रेस ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो’ अभियान के साथ मैदान में उतरी है। बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं।”

वहीं, यूवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा ने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया। सुबह अमित शाह अगल झूठ बोलते हैं, दोपहर में जेपी नड्डा अलग झूठ बोलते हैं और शाम को मोदी अलग से झूठ बोलते हैं। भाजपा के 8 साल का कार्यकाल सिर्फ झूठ बोलने में ही निकाला है। भाजपा ने झूठ बोलने के अलावा देश के लिए कोई काम नहीं किया है अगर किया है तो आकर बताएं।”

श्रीनिवास ने कहा कि भाजपा ने झूठ कैसे बोला वो आप भी जानते हैं और हम भी। भाजपा अच्छे दिन लाने का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिव वो अच्छे दिन आज तक नहीं आए लोग पूछ पूछ कर थक गए। अब तो जेपी नड्डा जहां भी जाते हैं लोग यही कहते हैं कि भाई हमें अच्छे दिन नहीं चाहिए बुरे दिन ही लौटा दो। इन लोगों ने सबके खाते में 15 लाख डालने का वादा किया वो अजतक नहीं आए, काला धन लाने का वादा किया वो नहीं आया, 2 लाख नौकरी देने का वादा किया लेकिन नौकरी देना तो दूर नोटबंदी और कोरोना काल में उलटा लोगों की नौकरी छीन ली।

श्रीनिवास ने कहा, “भाजपा ने हिमाचल को सिर्फ को बेरोजगारी, नशा, भ्रष्टाचार में नंबर वन किया है। सबसे ज्यादा पेपर लीक हिमाचल में हो रहे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने हर घर में नौकरी देने का वादा किया था लेकिन एक भी नौकरी नहीं दे पाई। सरकार देश को सिर्फ जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। असली मुद्दों पर सरकार ने कभी बात नहीं की, यदि कोई करता है तो उसको ये देशद्रोही घोषित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी है तो महंगाई है। बीजेपी के पास कोई विजनरी नहीं, विजनरी पार्टी सिर्फ कांग्रेस है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी।”

Ashwani Kapoor

Recent Posts

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर CM का आभारः रोहित

सेब बागवानों को 153 करोड़ रूपये देेने पर सीएम का आभारः रोहित केन्द्र ने एमआईएस…

1 hour ago

राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण करने से पहले प्रमाणीकरण जरूरी: DC

राजनीतिक विज्ञापन का प्रसारण करने से पहले प्रमाणीकरण जरूरी: डीसी एमसीएमसी द्वारा 24 घंटे की…

1 hour ago

24 मई तक हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, बरतें सावधानियां                

धर्मशाला: मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला और राज्य आपदा  प्रबंधन शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के…

1 hour ago

शिमला: पूर्व PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने दी…

2 hours ago

राज्यपाल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में डॉ. भरत बरोवालिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘बैलेंसिंग…

2 hours ago

आपका मत बनेगा मेरा आर्शीवाद, दो दोस्तों ने मतदाताओं को दिया संदेश

1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा।  आपका मत…

7 hours ago