Categories: हिमाचल

सरकार प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर कर रही है विचारः CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संस्कृत भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा प्रदान किया है, क्योंकि यह भाषा अपने शब्दावली, साहित्य, विचारों, भावों और मूल्यों में समृद्ध है। संस्कृत भाषा अपनी प्राचीनता के कारण ग्रीक भाषा की तुलना में अधिक परिपूर्ण, लैटिन भाषा की तुलना में अधिक समृद्ध और इन दोनों की तुलना में अधिक परिष्कृत है। भारत के कुछ विद्यालयों में संस्कृत भाषा और पश्चिमी देशों के कुछ स्थानों में भी इसकी शिक्षा प्रदान की जाती है। भारत के वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के साथ ही विश्व में भी संस्कृत भाषा के प्रति भी रूझान बढ़ा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान को बुद्धिजीवी समुदाय बहुत सम्मान प्रदान करता है। संस्कृत साहित्य मानव व्यवहार और सृष्टि में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से वर्णन करता है। अभूतपूर्व बदलाव और अनिश्चितता के इस युग में, यह समाज को आंकने और नए सिरे से देखने का एक महत्वपूर्ण साधन सिद्ध हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य सरकार द्वारा संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने के निर्णय की सराहना की है। प्रदेश सरकार द्वारा संस्कृत को और सरल और व्यवहारिक बनाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि इसे लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया जा सके।

जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए भी सबसे अच्छी भाषा माना जाता है। राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर भी विचार कर रही है। जिसके लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। संस्कृत विद्वानों और संस्कृत अकादमी को इस भाषा को सामान्य भाषा बनाने के लिए सुझावों के साथ आगे आना चाहिए ताकि छात्रों को इस भाषा का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

शिक्षा मंत्री और संस्कृत अकादमी के उपाध्यक्ष सुरेश भारद्धाज ने कहा कि संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने वाला हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य हैं। राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि स्कूली छात्रों के पास विभिन्न स्तरों पर इच्छानुसार संस्कृत भाषा को चुनने का पर्याप्त अवसर हो।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

32 mins ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

34 mins ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

36 mins ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

37 mins ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

39 mins ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

41 mins ago