हिमाचल

CM ने परिवार सहित डाला वोट, बोले: जो बिजली-पानी का बिल देता है उसको वोट देने का अधिकार

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में अपने परिवार सहित अपना वोट दिया। बारिश के बीच मतदान करने पहुँचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वोट देने के बाद छोटा शिमला ढाबे में चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे है।

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गृह क्षेत्र नादौन में वोट देने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला नगर निगम चुनाव में दिए गए वोट पर हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा से पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस वोट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में वोट देकर आए हैं। इसलिए शिमला में उनका दूसरा वोट गलत परंपरा है।

भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा का उनका वोट विधानसभा चुनाव के लिए था। यह नगर निगम शिमला का चुनाव है और यहां राज्य सरकार ने हर उस व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है, जिसका शिमला में बिजली, पानी इत्यादि का कनेक्शन है। जो शिमला में रहता है, उसे अपना पार्षद या मेयर चुनने का अधिकार है। उन्होंने सुरेश भारद्वाज से सवाल पूछा कि पिछला चुनाव आप कसुम्पटी से लड़े थे। फिर शिमला शहर में क्यों वोट दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता की ताकत और जनता के फैसले में भरोसा है, जबकि भाजपा चुनाव से पहले ही डर गई है।

शिमला नगर निगम चुनाव में दोपहर बाद 2:00 बजे तक 44 फ़ीसदी वोटिंग हो पाई है। नगर निगम चुनाव में वोटिंग शाम 4:00 बजे तक है। मंगलवार को सुबह से जारी बारिश के कारण भी मतदान प्रतिशत में असर पड़ा है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए यह चुनाव हो रहा है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 93920 है।

Kritika

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

15 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

38 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago