हिमाचल

राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में बोले RS बाली, ‘विकासपुरुष GS बाली के दिखाए पथ पर आगे बढ़ना है’

कांगड़ा जिले के राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में तकनीकी शिक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन के समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली ने शिरकत की।

इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के शिक्षाविदों, तकनीकी शिक्षा विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने ‘हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा में सुधार- विजन टू एक्शन’ विषय पर मंथन किया और अपने अपने विचार रखे।

इस मौके पर नगरोटा बगवां से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली ने भी समापन समारोह के दौरान अपने विचार रखे। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज के मैनेजमेंट और छात्रों का धन्यवाद किया और कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की सोच है कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए और शिक्षा को बढ़ावा देते हुए काम किया जाए।

इतना ही नहीं, RS बाली ने अपने पिता विकासपुरुष जीएस बाली के किए हुए विकास कार्यों को याद किया और कहा कि अपने पिता जी की सोच को आगे लेकर जाना है। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर नगरोटा बगवां को और ऊंचाईयों तक पहुंचाना है।

Kritika

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

1 min ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

22 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

48 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago