कांगड़ा जिला के लिए सुखाश्रय योजना का किया जाएगा शुभारंभ
धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु कांगड़ा जिला कांगड़ा के शाहपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 22 अक्तूबर को 76 करोड़ 57 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने देते हुए बताया कि सीएम 22 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे गगल एयरपोर्ट से शाहपुर मॉर्डन पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे इसे उपरांत शाहपुर में 56.56 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना एवं संवर्धन पेयजल योजना नगर पंचायत शाहपुर का शिलान्यास इसके साथ ही 13.71 करोड़ शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल प्रशोधन संयंत्र का शिलान्यास भी किया जाएगा।
शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न उठाऊ पेयजल योजनाओं की पुरानी पम्पिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना के लिए 5 करोड़ के कार्य शिलान्यास किया जाएगा इसके अतिरिक्त फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना -2 के अंतर्गत किसान सुविधा केन्द्र भवन शाहपुर का 50 लाख की लागत से शिलान्यास किया जाएगा।
लगभग 80 लाख से बने शाहपुर विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दशहरा ग्राउंड में जिला स्तरीय सुखाश्रय योजना की लांचिंग भी मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी तथा दशहरा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित भी किया जाएगा। केेवल सिंह पठानिया ने कहा कि सीएम के प्रवास की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, दशहरा ग्राउंड में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई गई है ताकि लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…
प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत, सुरजीत सिंह…
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…