Categories: हिमाचल

CM ने नीदरलैंड के ऊस्टरहॉउट में डालको फूड्स फैसिलिटी का दौरा किया

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज प्रतिनिधि मण्डल ने नीदरलैंड के ऊस्टरहॉउट में &lsquo;डालको फूड्स फैसिलिटी&rsquo; का दौरा किया और हिमाचल प्रदेश में फल प्रसंस्करण विशेष रूप से सेब प्रसंस्करण की संभावनाओं का पता लगाने के लिए कार्य प्रणाली को समझा। प्रतिनिधि मण्डल ने डालको फूड्स फैसिलिटी में प्रोटीन आधारित शाकाहारी भोजन के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त की। डालको फूड्स फैसिलिटी को पूरे विश्व में पौधों पर आधारित प्रोटीन युक्त फलों के लिए जाना जाता है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने उनके उत्पादों में गहरी रुचि दिखाते हुए कहा कि हिमाचल में विविध जलवायु परिस्थितियां होने के कारण प्रदेश में विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन होता है, इस कारण प्रदेश में फल प्रसंस्करण क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं उपलब्ध है। प्रदेश में उच्च गुणावत्ता वाले फल उत्पन्न होते हैं, जो प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में फल प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को लगाने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा तथा इस क्षेत्र में इच्छुक उद्यमियों को निवेश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रतिनिधि मण्डल ने डालको फूड्स के &lsquo;शॉप फ्लोर&rsquo; का भी दौरा किया और वहां विभिन्न उत्पादों को बनाने में इकाई द्वारा अपनाई जा रही हाइजीनिक तकनीकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

4 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

11 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

20 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

8 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago