Follow Us:

कांगड़ाः 28 को फतेहपुर आएंगे CM, करोडों रुपये की योजनाओं को देंगे हरी झंडी

मनोज धीमान |

जिला कांगड़ा के फतेहपुर में आज भाजपा मंडल के अध्यक्ष करतार पठानियां की अध्यक्षता में स्थानीय विश्राम गृह में बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार और जिला अध्यक्ष रमेश ने विशेष रुप से शिरकत की। बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया की नवनिर्मित मंडल की यह पहली बैठक है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सीएम जयराम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को फतेहपुर विधानसभा में प्रदेश के मुखिया का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इस दौरे के दौरान सीएम जयराम एक दर्जन करोडों रुपये की योजानाओ को हरी झंडी देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फतेहपुर की हर पंचायत का विकास करवाना उनकी प्रमुखता है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर 20 जनवरी को भी भाजपा  मंडल फतेहपुर की बैठक रखी गयी है। इसमें यह तय किया जाएगा कि सीएम के समक्ष  क्षेत्र की कौन-कौन समस्याओं और कौन कौन सी  मांगो को रखा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम की रुपरेखा क्या रहेगी, उसकी जानकारी दी जाएगी।