Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री ऊना को देंगे 600 करोड़ की सौगात

<p>&nbsp;मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ऊना प्रवास के दौरान 600 करोड़ रुपए से अधिक के शिलान्यास करेंगे। यह बात उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 500 करोड़ रुपए की लागत से ऊना में बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग की लगभग 100 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही आईपीएच विभाग की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।</p>

<p>बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को सफल बनाने के लिए ज़रूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर के ज़रिए मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ पहुंचेंगे। उसके बाद वह हरोली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हरोली के बाद वह ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास करेंगे और फिर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन होगा। मुख्यमंत्री शाम को थानाकलां से वापिस शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago