Categories: हिमाचल

शिमला में गहराया पेयजल संकट, कांग्रेस पार्षदों ने उठाई निगम बर्खास्तगी की मांग

शिमला में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है और लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट ने पानी की किल्लत को लेकर निगम प्रशासन को लताड़ भी लगाई है, लेकिन बावजूद इसके निगम पेयजल के संकट से लोगों को निज़ात दिलाने में नाकामयाब साबित हो रहा है।

शहर में पानी के गम्भीर संकट को देखते हुए कांग्रेस ने बीजेपी शासित नगर निगम से इस्तीफे की मांग की है। शहर में सात-सात दिनों बाद मिल रहे पानी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी मेयर का घेराव किया और निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी शासित नगर निगम शहर की जनता के प्रति गम्भीर नहीं है, जिससे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। साथ ही माकपा ने भी बीजेपी शासित निगम को पानी के समस्या पर फेल बताया और बर्खास्ती की मांग की।

सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई

इससे पहले भी शिमला नगर निगम की लापरवाही देखने को मिली है, जहां लोगों को सीवरेज युक्त पानी की सप्लाई दी गई। कनलोग वार्ड के कई घरों में गुरुवार को पानी की जगह सीवरेज की सप्लाई दी गई। सीवरेज के पानी से रात भर टंकियां भरती रही और सुबह जब लोगों ने पानी के नल खोले तो उसमें सीवरेज के पानी की सप्लाई आने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत नगर निगम की मेयर से लेकर सभी अधिकारियों को फोन किए लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

क्या कहते हैं डिप्टी मेयर

वहीं, डिप्टी मेयर राकेश चौहान का कहना है कि जिन पेयजल स्त्रोतों से शहर के लिए पानी लाया जाता है उन सभी स्त्रोतों में पानी की मात्रा काफी घट गई है जिससे शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होंने पानी की गम्भीर स्थिति पर सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद निर्णय लेने की बात कही है। डिप्टी मेयर ने पानी के निराकारण के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय यदि कोई योजनायें बनाई होती तो शहरवासियों को आज यह दिन न देखने पड़ते शहरवासियों को पानी  महीने में 10 दिनों में ही पानी मिल रहा है।

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

7 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

7 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

7 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

7 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

7 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

7 hours ago