हिमाचल

कांग्रेस पिछले दस साल में PM के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के हर झूठ को लोकसभा और राज्य सभा में बेनक़ाब कर दिया : जयराम ठाकुर

कांग्रेस पिछले दस साल में प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया

पिछले दस साल में बढ़े 20 सरकारी उपक्रम, कांग्रेस बोली रही है पीएसयू हुए कम  

इंडी गठबंधन वाले एक एक करके कर रहे हैं कांग्रेस से किनारा

 शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे दस साल से सिर्फ़ देश के लोगों से झूठ बोलने का काम कर रही है। दस साल से प्रधानमंत्री के साथ तथ्यहीन अनर्गल बातें कर रही है। प्रधानमंत्री ने  संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस के हर झूठ को बेनक़ाब करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 400 पार का लक्ष्य रख दिया है।

इस बार बीजेपी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोकसभा के चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पिछली बार से भी कम सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोक सभा और राज्य सभा में कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठ को बेनक़ाब करते करते हुए दो कार्यकाल में देश में हुए विकास के बारे में बताया और भविष्य के विकास की रूपरेखा खींचीं। प्रधानमंत्री ने पिछले दस साल में हुए ऐतिहासिक विकास को आँकड़ों के साथ रखा। जिस पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा जवाब देते नहीं बना। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल में देश के पीएसयू की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ।

2014 में देश में कुल 234 पीएसयू थे दस साल के कार्यकाल में 254 पीएसयू हैं। आज के पीएसयू रिकॉर्ड रिटर्न दे रहे हैं। निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा हैं। पहले पीएसयू का नेट प्रॉफिट साल सवा लाख करोड़ था दस साल में यह नेट प्रॉफिट बढ़कर ढाई लाख करोड़ का हो गया है। दास साल में सरकारी उपक्रम भी बढ़े हैं और उनका प्रॉफिट भी। इसी तरह पिछले दस सालों में देश की सूरत बदल गई है लेकिन कांग्रेस कुछ देखना नहीं चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी कारण आज कांग्रेस को देश ने नकार दिया है। देश के अन्य राजनीतिक दलों ने भी नकार दिया है। आज ज़्यादातर क्षेत्रीय दल और पार्टियां कांग्रेस से दूरी बना रही हैं। इंडी गठबंधन में भी पहले शामिल हुई राजनीतिक पार्टियां भी कांग्रेस से किनारा कर रही हैं।

क्योंकि वह कांग्रेस का भविष्य जानते हैं। झूठ और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की पहचान है। जहां इनका शासन है वहां भी झूठ बोलकर काम चलाया जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस के झूठ का ताज़ा उदाहरण हैं, जहां पर सरकार झूठ बनाकर बनाई गई और झूठ बोलकर ही चलाई जा रही है।

Kritika

Recent Posts

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

22 mins ago

माँगों को लेकर पेंशनर्स का मंथन, JCC गठन की उठायी मांग, सरकार को दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई।…

25 mins ago

शिमला के चलौंठी में भूस्खलन से चार मंजिला भवन को खतरा

राजधानी शिमला बारिश के बाद लैंडलाइन की घटनाएं शुरू हो गई है। बीते दिन हुई…

27 mins ago

16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल ने मजबूती से रखा अपना पक्ष: विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे से वापस लौटे.…

29 mins ago

हिमाचल प्रदेश में हावी हो रहा माफिया राज: बिंदल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार…

31 mins ago

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

6 hours ago