हिमाचल

कांग्रेस पार्टी बदले की भावना से नहीं करती कार्य: राजकुमार चौधरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले ही बजट में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई दस में से चार गारंटियों पर मुहर लगा दी है. पुरानी पेंशन बहाली, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये, एक लाख रोजगार और उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों पर कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए वादों का श्री गणेश कर दिया है.
जिसके चलते प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है. मगर धृतराष्ट्र बने भाजपा नेताओं तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बजट दृष्टिहीन और दिशाहीन दिख रहा है. जोकि उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है. यह बात कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश संयोजक तथा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता राजकुमार चौधरी ने कही.
उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट बेहद सराहनीय है. बजट प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चहुमुखी विकास की नई इबारत लिखेगा. यह बजट में विकास को प्रमुखता के साथ साथ बेरोजगारी दूर करने व युवाओ को स्वरोजगार देने की दिशा में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा. बजट में हर वर्ग का खयाल रखा गया है. जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार के साथ साथ प्रदेश की जनता बधाई की हकदार है.
युवा नेता राजकुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को अपनी आंखों पर बंधी धृतराष्ट्र की पट्टी को उतारकर समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बदले की भावना से काम नहीं करते हैं.
यदि ऐसा होता तो पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह हवाई अड्डे के लिए 1000 करोड़ तथा जिला  मुख्यालय में पैसों के अभाव से बंद पड़े शिव धाम निर्माण कार्य के लिए 130 करोड़ बजट का प्रावधान नहीं करते.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले ही बजट में इन अन्य बंद पड़ी योजनाओं को बजट में शामिल कर कर यह सिद्ध कर दिया है कि वह प्रदेश में सर्वांगीण विकास करवाने में विश्वास रखते हैं ना कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरह प्रदेश की अन्य विधानसभाओं को तरजीह ना देते हुए अपने ही गृह क्षेत्र सराज का पिछले 5 सालों में विकास करवाने कि निम्न स्तर की सोच रखते हैं.
उन्होंने कहा कि वे इस जानदार एवं ऐतिहासिक बजट के लिए अपनी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व बल्ह की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह तथा प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों को प्रदेश को नई दिशा देने के लिए बधाई तथा उनका आभार प्रकट करते हैं.
Kritika

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

15 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

15 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

17 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

18 hours ago