हिमाचल

हिमाचल में 50 हजार संविधान रक्षक बनाएगा कांग्रेस अनुसूचित विभाग

17 अक्तूबर को कांग्रेस कार्यालय में होगी बैठक, दिया जाएगा प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग संविधान रक्षक बनाने जा रही है। प्रदेश में विभाग द्वारा 50 हजार सविधान रक्षक बनाए जाएंगे। सविधान रक्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से 100 दिन का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर 17 अक्तूबर को शिमला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है जिसमे सभी जिला, ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में सविधान रक्षक बनाने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 17 अक्तूबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में बुलाई गई है बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि AICC द्वारा सविधान रक्षक बनाने को लेकर निर्देश दिए गए है।संविधान रक्षक के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया जा चुका है और प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जाएंगे। सविधान रक्षक किस तरह से बनाने है इसको लेकर 17 अक्तूबर को ही ट्रेनिंग सेशन रखा गया है ।

उन्होंने कहा कि संविधान रक्षकों का कार्य पीड़ित वर्ग को अदालत से संबंधित कोई मदद देने , संविधान रक्षक अदालतों से जुड़े मामलो में कमजोर, पिछड़े और खासकर दलित वर्ग की मदद फ्री में मुहैया कराएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगो ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है और 17 अनुसूचित सीटों में से दस सीटें कांग्रेस ने जीती है ओर अब लोकसभा चुनाव में भी अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे।

वही अनुसूचित विभाग में काम न करने वाले पदाधिकारियों को पदों से हटाया जायेगा है। अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी और जो काम नही कर रहे है उन्हें पद भार मुक्त किया जाएगा।

Kritika

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

3 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

6 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

6 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

7 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

7 hours ago