कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थन में उतरे जिला ऊना कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे वापिस ले लिए हैं। इसकी पुष्टि जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने की है। विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को कबाड़ बोलने और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर टिप्पणियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया था।

कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर प्रदेश कांग्रेस से अभी विचार विमर्श करना था, लेकिन अब कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे वापिस ले लिए हैं, जिन्हें तत्कालीन प्रभाव से लागू किया जाता है। बता दें कि वीरभद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं को कबाड़ बोलने पर 16 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और प्रवक्ता सहित करीब एक दर्जन पदाधिकारियों ने सामुहिक त्याग पत्र दिया था।

इसको लेकर पदाधिकारियों और युवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा को अपना त्याग भेजा था। त्याग पत्र देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन सैणी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता वरूण पुरी, जिला महासचिव गोल्डी कपिला, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश शर्मा, जिला सचिव सुदेश शर्मा, बलजीत सिंह, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष राकेश सैणी, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश जसवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस ऊना के उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर, मैहतपुर कांग्रेस के युवा नेता सौरव रत्न भारद्वाज व राजिंद्र प्रिंस शामिल थे।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता वरूण पुरी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आग्रह पर सभी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे वापिस लिए है। उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठित करने का कार्य किया है और हमेशा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के दिशा-निर्देश पर काम किया जाएगा और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष राठौर के निर्देशों पर ही हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दिलवाई जाएगी।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…