दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। सोमवार की सुबह किसी ने उनके फोन पर कॉल किया और धमकी भरे लहजे में कहा कि वो जल्द केजरीवाल को देख लेगा। केजरीवाल के दफ्तर की तरफ से डीसीपी नॉर्थ को इस बारे में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के आवास पर लगे लैंड लाइन पर सोमवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर एक काल आई। कॉल करने वाले ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वो जल्द केजरीवाल को देख लेगा। केजरीवाल के दफ्तर की तरफ से डीसीपी नॉर्थ को इस बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच दौरान पता चला कि कॉल दिल्ली के विकासपुरी इलाके से की गई है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस बात की भी जांच कर रही है कि कॉल विकासपुरी से आई है या फिर किसी और लोकेशन से। पुलिस उस शख्स को भी खोजने की कोशिश कर रही है, जिसने कॉल की थी।

आपको बता दें की हाल ही में हाल ही में केजरीवाल की बेटी को भी मेल के जरिये जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जबकि मुख्यमंत्री की बेटी की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इसके कुछ दिन बाद ही ओस तरह से मुख्यमंत्री आवास पर आई धमकी की कॉल ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है ।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…