Categories: हिमाचल

हमीरपुर में बनेंगे 2 नए हेलीपैड, भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू

<p>जिला हमीरपुर में दो नये हेलीपैड का निर्माण होगा। विधानसभा क्षेत्र नादौन और बड़सर में इसके लिए प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग को इन दोनों विस क्षेत्रों में हेलीपैड के लिए उपयुक्त भूमि के चयन के लिए निर्देश जारी किए हैं। भूमि का चयन होने के बाद इसकी रिपोर्ट उपमंडल अधिकारियों को जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। जिसके बाद इन दोनों हेलीपैड के निर्माण के लिए डीपीआर बनेगी। अनुमानित लागत और चिन्हित भूमि की रिपोर्ट की फाइल तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।</p>

<p>इसके बाद दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में भोरंज के कंज्याण, सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान, जंगलबैरी पुलिस बटालियन के अलावा अन्य कोई स्थान नहीं है, जहां पर चॉपर की सुरक्षित लैंडिंग हो पाए। हमीरपुर जिला मुख्यालय पर शिक्षा विभाग के अधीन आते खेल के मैदानों को ही हेलीपैड के तौर पर प्रयोग किया जाता है। एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर और दूसरा राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान का खेल मैदान है। जहां पर मुख्यमंत्री समेत अन्य वीवीआईपी के आने पर चॉपर की लैंडिंग होती है।</p>

<p>लेकिन, इन दोनों खेल के मैदानों के आसपास बड़े विशाल पेड़ और मोबाइल फोन के टावर भी हैं। जिससे इन दोनों मैदानों में लैंडिंग सुरक्षित नहीं। जिसके चलते प्रशासन ने अब बड़सर और नादौन में दो नये हेलीपैड के निर्माण का निर्णय लिया है। जिससे आने वाले समय में प्रशासन को काफी राहत मिलेगी।</p>

<p>इस बारे में डीसी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि बड़सर और नादौन में दो नये हेलीपैड बनाए जाएंगे। जिसके लिए राजस्व विभाग और उपमंडलाधिकारियों को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

6 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

13 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

25 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago