Categories: हिमाचल

हिमाचल में बारिश का कहर, लगभग डेढ़ सौ सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से नदियां व नाले पूरे उफान पर हैं जिससे पूरे प्रदेश में संकट की स्थिति पैदा हो गई है। लगातार भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कों के बंद होने व बाधित होने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। बीते 24 घंटों के दौरान कांगड़ा जिले के देहरा गोपीपुर में सर्वाधिक बारिश हुई है। जिसके चलते बारिश से तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट आई है।

खराब मौसम से प्रदेश में सड़कें बंद

PWD के मुताबिक पूरे प्रदेश में 148 संपर्क सड़कें अवरूद्व हो गई हैं। शिमला जिले की बात करें तो अकेले रोहड़ू तहसील में 41 संपर्क सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। इसी तरह मंडी जिले में 25, कुल्लू में 13 और कांगड़ा जिले के पालमपुर में 10 सड़कों पर वाहनों की  आवाजाही ठप्प है। बारिश से कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सोलन के समीप फोरलेन के कार्य में बाधा आ रही है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक अवरूद्व सड़कों को खोल दिया जाएगा।

भारी बारिश की चेतावनी

उधर मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटो के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।  मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार दो अगस्त तक पहाड़ी व मैदानी इलाको में भारी वर्षा की संभावना है। जबकि हल्की से दरम्यानी बारिश का सिलसिला 6 अगस्त तक जारी रहेगा। विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

16 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

16 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago