धूमल का पलटवार, वीरभद्र सरकार के संरक्षण में हो रही शर्मनाक घटनाएं

प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान का खंडन करते हुए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है। धूमल ने कहा कि रेप कांड जैसी घटनाओं को जो मुख्यमंत्री सामान्य मानता हो तो वह अत्यंत शर्मनाक बात है। प्रदेश सरकार माफियाओं के अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिस वजह से हिमाचल में ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

धूमल ने कहा कि तीसा में माहौल तनावपूर्ण है। इसी बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना दौरा रद्द कर देते हैं जो कि बड़ी कायरता की बात है। मेरे ख्याल से ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री का वहां जाना पुलिस और जनता के लिए काफी सहायक सिद्ध होता। लेकिन सरकार चाहती ही नहीं कि कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरे और जनता का कुछ भला हो। इसलिए अब उन्हें जनता को शांत कराना चाहिए या फिर अपने पद से त्याग दे देना चाहिए।

देवभूमि को दुष्कर्म भूमि बनाया

धूमल ने कहा कि आज प्रदेश के सभी हिस्सों से कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हर मामले में जनता पुलिस और सरकार का विरोध कर रही है और सीबीआई जांच की मांग कर रही है। जनता की इस मांग से सरकार की छवि साफ होती है कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं। वीरभद्र सरकार ने आज पूरे प्रदेश को दुष्कर्म भूमि बना कर रख दिया है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

11 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

11 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

11 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

11 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

11 hours ago