सतलुज जल विद्युत निगम के सौजन्य से भारतीय धरोहर संस्था की ओर से आहार विहार एवं कोरोना जागरूकता शिविर का आयोजन लैहड़ी सरेल पंचायत में जोल, हरिदेवी व डमेहर गांवों में किया गया.
शिविर में भारतीय धरोहर से डॉक्टर दिनेश राणा ने कोरोना काल में खानपान से संबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक किया. इससे संबंधित साहित्य भी बांटा गया. शिविर में लोगों ने अपनी बीमारियों से संबंधित सलाह भी ली.
तीनों शिविरों में 400 के करीब लोगों ने शिरकत की. बीडीसी सदस्य लेहड़ी सरेल वार्ड रेनुका लखनपाल ने भारतीय धरोहर संस्था और आयोजक सतलुज जल विधुत निगम का अपनी पंचायत की तरफ से शिविरों के लिए आभार प्रकट किया.
शिविर में उपप्रधान लेहड़ी सरेल पंचायत अक्षय शर्मा, वार्ड सदस्य पुष्पा ठाकुर, नीलम कुमारी, पूनम देवी, वीना देवी वीना देवी और युवक मंडल डमेहर से प्रधान अंकुश ठाकुर, कैशियर अजय कुमार , रिशु भारद्वाज आदि उपस्थित रहे.
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…