Categories: हिमाचल

प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का कहर, नाहन में 15 लोग एक साथ पाए गए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे है। वहीं,जिला सिरमौर के गोबिंदगढ़ मौहल्ला नाहन से आज 15 कोरोना पॉजिटिव मामले और सामने आए है। कल भेजे गए सैंपल में से 100 की रिपोर्ट आनी बाकी थी जिसमे आज 15 की रिपोर्ट पॉजीटीव जबकि 85 सैंम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव आई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि अभी आई रिपोर्ट के मुताबिक 15 नए पॉजिटिव आये मामलों में 4 युवक/पुरूष जिनकी उम्र 14 से 65 वर्ष के बीच है औऱ 11 युवती/महिलाए जिनकी उम्र 11 से 68 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिला में अब कुल 169 एक्टिव मामले हैं। जिला चंबा में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2007 तक पहुंच गया है।

दीक्षा बैंस, ऊना

ऊना में सामने आए कोरोना के 5 नए मामले

ऊना में भी बीते कल भेजे गए कोविड सैंपल में 5 नए पॉजिटिव मामले आये है जबकि पांच संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल भी पॉजिटिव आये है। वहीं, पांच सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है और 191 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला गगरेट उपमंडल के गांव मावा कोहला का 52 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है यह लद्दाख से आया है यह घर में ही क्वारंटइन था। दूसरा पॉजिटिव भी 46 वर्षीय सेना का जवान है यह बंगाणा उपमंडल के भिंडला का रहने वाला है यह जालन्धर से लौटा था और घर पर ही क्वारंटाइन था।

तीसरा पॉजिटिव 25 वर्षीय बीएसएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है यह गगरेट उपमंडल के बरहमपुर का रहने वाला है यह वेस्ट बंगाल से आया था यह घर पर ही क्वारंटाइन था। चौथा पॉजिटिव नेपाली मूल का 17 वर्षीय युवक है यह गगरेट के क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए एक होटल का कर्मी है। यह होटल में ही क्वारंटाइ था।

वहीं, पांचवा पॉजिटिव ऊना उपमंडल के गांव समूर का 23 वर्षीय युवक है। यह महाराष्ट्र से लौटा था और यह संस्थागत क्वारंटाइन था।  ऊना में संक्रमितों की कुल संख्या 177 हो गई है। जिसमें से 128 रिकवर हो चुके है 49 मामले एक्टिव है।  ऊना में शुक्रवार को एक माइग्रेटेड इन का सैंपल आने के बाद कुल संख्या 12 हो गई है जिसमें से 5 रिकवर और 7 एक्टिव केस है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

2 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

3 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

3 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

3 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

15 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

15 hours ago