Categories: हिमाचल

प्रदेश में 22.1 फीसदी से घटकर 3.5 फीसदी हुई कोरोना की पॉजिटिविटी दर : स्वास्थ्य विभाग

<p>स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14 जून, 2021 तक 198876 तक पहुंच गई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 की दूसरी लहर लगातार कम हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में कोरोना महामारी के मामलों की संख्या, पॉजिटिविटी दर और इससे होने वाली मृत्यु का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि विश्लेषण के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मार्च, 2020 में कोविड महामारी का पहला मामला दर्ज किया गया था और मार्च माह में ही 3 नए मामले सामने आए थे, जो नवंबर, 2020 में बढ़कर 18459 हो गए थे। यह कोरोना महामारी की पहली लहर का पीक रहा है। इसके बाद कोरोना महामारी के मामलों में निरंतर कमी दर्ज की गई और फरवरी, 2021 में कोरोना महामारी के 1109 नए मामले दर्ज किए गए।</p>

<p>प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी, 2021 के बाद कोविड मामलों की पॉजिटिविटी दर में अचानक वृद्वि होने के कारण पॉजिटिविटी दर 0.7 प्रतिशत से बढ़कर मार्च, 2021 में 3.0 प्रतिशत हो गई। फरवरी, 2021 में कोरोना के 1109 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि मार्च, 2021 में 4960 मामले थे। दूसरी लहर आने के बाद अब तक मई, 2021 में पॉजिटिव मामलों की संख्या 91043 तक पहुंच गई और पॉजिटिविटी दर अधिकतम 22.1 प्रतिशत दर्ज की गई।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर के दौरन कोविड महामारी के मामलों में लगभग 5 गुणा से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। पहली लहर के दौरान एक माह में अधिकतम 320 लोगों की मृत्यु हुई थी, जो दूसरी लहर के दौरान 5 गुणा अधिक थी। &nbsp;राज्य में मई, 2021 में कोविड-19 से 1643 लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड के मामलों मे कमी आई है लेकिन अभी भी हम सभी को सर्तक रहने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रतिबंधों में छूट के उपरांत वायरस पुनः फैल सकता है और पॉजिटिविटी दर व कोविड के मामलों में वृद्धि हो सकती है। हम सभी को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्क का उचित उपयोग, हाथों को बार-बार धोना और परस्पर दूरी बनाए रखना और कोविड-19 टीकाकरण शामिल है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago