हिमाचल

Covid 19: हिमाचल में शुक्रवार को आए कोरोना के 257 मामले, 3 मरीजों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 257 नए मामले सामने आए हैं जबकि आज 232 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से 2 मौत हमीरपुर जिला और 1 मौत शिमला में हुई है। इन 3 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3732 हो गया है।

आज आए मामलों की बात करें तो जिला कांगड़ा में कोरोना के नए मामले एक बार फिर शतक लगा गए हैं। जिला में आज 114 नए मामले सामने आए हैं जबकि 83 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में आज आए 257 मामलों के साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 223876 हो गया है। इसमें से 1978 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अबतक 218150 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 9904 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 9642 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं जबकि 242 पॉजिटिव आए हैं। अभी 20 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

39 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

52 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

20 hours ago