Categories: हिमाचल

Covid 19: कांगड़ा में कोरोना से 3 की मौत, दोपहर तक आए 5 नए मामले

<p>कांगड़ा में आज तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मृतकों में अनसोली मटौर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति 16 सितंबर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। रात एक बजे व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई। जयसिंहपुर निवासी 68 वर्षीय व्&zwj;यक्&zwj;ति 17 सितंबर को सुबह पांच बजे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन सुबह छह बजे इसकी कोरोना के कारण मौत हो गई। वहीं, पुराना कांगड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्&zwj;पताल में 17 सितंबर को रात सात बजे दाखिल करवाया गया था। इसकी रात को कोरोना के कारण मौत हो गई। ट्रूनाट टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।</p>

<p>वहीं, आज आए 5 संक्रमितों में चंबा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन है। यह व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके अलावा आलमपुर निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। यह व्यक्ति टांडा में उपचाराधीन है। कांगड़ा निवासी 54 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है, जोगीपुर कांगड़ा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति सहित पुराना कांगड़ा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इन सभी का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। यह सभी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना के कुल मामले 1740 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 20 से बढ़कर 23 हो गई है।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि प्रदेश में दोपहर तक कोरोना के 100 नए मामले सामने आए हैं। जबकि आज 15 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना से आज 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 3 मौत आईजीएमसी शिमला, 3 मौत टांडा और एक मौत नेरचोक मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट की गई है। इन 7 मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 11290 हो गया है। इसमें से 4221 मामले एक्टिव हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago