Categories: हिमाचल

Covid 19: कांगड़ा जिला में कोरोना से 3 की मौत, 41 नए ममाले, 23 हुए स्वस्थ

<p>शनिवार को कांगड़ा जिला में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से बैजनाथ तहसील के जनास के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की 1 अक्टूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। आज सुबह उसकी घर में मौत हो गई। व्यक्ति लीवर और अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। वहीं, नगरोटा बगवां के समलोटी के 50 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना के चलते मौत हुई है। उक्त व्यक्ति को मोहाली से टांडा शिफ्ट किया गया था। जिसकी आज मौत हो गई। इसके अलावा कंदूर फतेहपुर के 67 साल के व्यक्ति ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। व्यक्ति पिछले 10 सालों से धमनी के रोग से पीड़ित था और धर्मशाला अस्पताल में उसकी मौत हुई है।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि इनमें से केवल दो ही मौत को कांगड़ा के रिकोर्ड में जोड़ा जाएगा जबकि मोहाली से टांडा शिफ्ट व्यक्ति की मौत को रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा गया है। इसके साथ ही जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। वहीं, जिला में शाम तक कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। जबकि आज 23 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 2399 हो गया है। इसमें से 489 मामले एक्टिव हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago