<p>कर्फ्यू के बीच दूसरे राज्यों से फल, सब्जी लाने और ले जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब प्रदेश के किसान और बागवान बिना कर्फ्यू पास बनाए देश के दूसरे राज्यों की मंडियों में सब्जी और फल बेच पाएंगे। देशभर में लॉकडाउन के कारण बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसलें बेचने में परेशानी हो रही थी।</p>
<p>हिमाचल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली मंडियों में सब्जी बेची जाती है। लेकिन किसानों बागवानों के कर्फ्यू पास न होने के कारण उनको फसल के दाम अच्छे नहीं मिल पा रहे थे जिस कारण से किसानों की फसलें खेतों में ही खराब हो रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है ।</p>
<p>केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसानों को फल-सब्जियां देश की मंडियों तक पहुंचाने के लिए वाहनों के कर्फ्यू पास बनाना अनिवार्य नहीं है।</p>
बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे दारचा से सरचू…
प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…
-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…