बीजेपी बना रही मास्क, अभी तक सवा 3 लाख से ज्यादा मास्क वितरण का दावा

<p>कोरोना के बीच जयराम सरकार हर तरह के ऐहतियात बरत रही है। ऐसे में कांग्रेस के बाद बीजेपी अपने स्तर पर मास्क बनाकर बांट रही है। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में कपड़े का मास्क बनाने और जरूरतमंदों को इसके वितरण का कार्य प्राथमिकता और तीव्र गति से किया जा रहा है। हिमाचल में मास्क बनाने का काम महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में करीब 3,37,995 लाख मास्क बनाकर इनका जरूरतमंद लोगों को वितरण किया जा चुका है। हिमाचल में बनाए जा रहे मास्क और जरूरतमंदों को इसके वितरण के मॉडल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने प्रशंसा की है और अन्य राज्यों को हिमाचल से प्ररेणा लेने के लिए कहा है। हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय लोगों को मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला मोर्चा की सदस्य डिजिटल माध्यम से मास्क बनाने के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान कर रही हैं</p>

<p>डा. बिन्दल ने आज माता बालासुंन्दरी आईटीआई, नाहन में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सेंटर का दौरा किया और मास्क बनाने वाली महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने आईटीआई के निदेशक अरूण भाटिया द्वारा इस सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। बिन्दल ने मास्क बनाने के काम में लगी महिलाओं के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह काम सबके लिए प्ररेणा स्रोत बनेगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

16 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

16 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

16 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

16 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

16 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

16 hours ago