Follow Us:

कोविड के बढ़ते मामले चिंताजनक, पाबंदियां नहीं सावधानियां समाधान: स्वास्थ्य मंत्री

पी. चंद |

प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर चरम पर है। प्रदेश में हर- रोज तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इसमें अधिकतर मरीज] घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि कोविड के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। तीसरी लहर में मरीजों में गम्भीर लक्षण नहीं है। अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है। 1.67% लोगो को ही अस्पतालो मे भर्ती की जरूरत पड़ रही है। पाबंदियां समाधान नहीं है, संक्रमण का समाधान सावधानियां हैं। अनुमान के अनुसार फरवरी के मध्य तक तीसरी लहर पीक पर हो सकती है।