<p>प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। प्रदेश में अब 789 मामले ही एक्टिव बचे हैं। बुधवार शाम तक प्रदेश में 48 नए मामले सामने आए जबकि 67 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से आज दो लोगों की मौत हुई है। इन दो मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 951 हो गई है।</p>
<p>आज आए मामलों में हमीरपुर से 17, कांगड़ा 19, कुल्लू 1 और मंडी से 10 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56 हजार 644 हो गया है। इसमें से 54 हजार 891 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। प्रदेश में अब 789 मामले ही एक्टिव बचे हैं। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में 2842 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 1880 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 27 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। अभी 935 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकि है। </p>
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…
Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…
Hamirpur Migrant Worker Murder: पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…
Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…