Categories: हिमाचल

जेल से भाग रहे कैदी, पुलिस मना रही स्थापना दिवस: माकपा

<p>हिमाचल प्रदेश माकपा नेता संजय चौहान ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं, संजय चौहान ने आरोप लगाया है कि आज प्रदेश में पुलिस का उपयोग सरकारों द्वारा जनता और प्रतिद्वंदियों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।</p>

<p>बुधवार को संजय चौहान कहा कि आज हिमाचल पुलिस की कार्यप्रणाली इतनी ढीली हो चुकी है कि कैदी आराम से जेल से भाग रहे हैं। यही नहीं, हर रोज हत्या, बलात्कार, नशाखोरी, तस्करी, चोरी, मारपीट आदि अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार-पुलिस की नाकामियों से सभी मामले सीबीआई को दिए जा रहे हैं। इन सब के बावजूद भी पुलिस शिमला में रिज पर लाखों खर्च कर दिखावे के लिये अपना स्थापना दिवस मना रही है।</p>

<p>चौहान ने कहा कि पुलिस की स्थापना क़ानून और व्यवस्था कायम करने के लिए की गई थी। परन्तु आज पुलिस ही सबसे पहले अपराध को बढ़ावा देने का तमगा लेकर घूम रही है। न्यायालय औऱ जनता भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। सरकार को जनता की जान-माल की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। अब लोगों को भी डर लगने लगा है कि पुलिस की अगुवाई में वे सुरक्षित रहेंगे या नहीं।</p>

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

17 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

22 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

22 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

22 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

23 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

23 hours ago