हिमाचल

कर्मचारी यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को माकपा का समर्थन, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

पी.चंद, शिमला।

देश की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा 28-29 मार्चो को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रही हैं। माकपा ने ट्रेड यूनियनों की इस हड़ताल का समर्थन करते हुए आम जनता से केंद्र सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी, आमजन और राष्ट्रविरोधी नीतियों को बदलने के लिए इस हड़ताल का हिस्सा बनने की अपील की है।

माकपा के राजय सचिव संजय चौहान ने कहा कि सरकार की इन्हीं नीतियों के कारण देश मे व्यापक बेरोजगारी, महंगाई व कृषि का संकट बढ़ रहा है। एक ओर सरकार गैस, पेट्रोल, डीज़ल और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है और दूसरी ओर लाखों करोड़ रुपए की छूट बड़े कॉरपोरेट घरानों को दे रही है। जिससे आज अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हो रहा है।

संजय चौहान ने कहा कि जबसे देश में बीजेपी की मोदी सरकार सत्तासीन हुई है देश मे बेरोजगारी, महंगाई और कृषि का संकट तेजी से बढ़ा है। सरकार के द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र जिसमे बैंक, बीमा, रेलवे, रक्षा क्षेत्र, बिजली, तेल कंपनियां, हवाई अड्डे, एयर इंडिया और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को बेचने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज मौद्रीकरण (NMP) के नाम पर देश के बुनियादी ढांचे जिसमे सड़क, रेलवे, हवाई अड्डे, खेल स्टेडियम, गैस पाइपलाइन आदि लाभ कमाने के लिए बिना किसी कीमत चुकाए निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों को बदलकर श्रम सहिंता बनाए गए हैं जिससे मजदूरों का शोषण बड़े पैमाने पर बढेगा और कंपनियों और कॉरपोरेट घरानों को लाभ होगा। इसके साथ ही पेंशन और भविष्य निधि (PF) की दरों में निरंतर कटौती कर मजदूरों-कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई और हकों पर डाका डाला जा रहा है। इन नीतियों के कारण देश में रोजगार समाप्त हो रहा है और बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ रही है। नियमित रोजगार को समाप्त कर अब रोजगार केवल ठेका, आउटसोर्स या अंशकालिक आधार पर ही दिया जा रहा है और इससे मेहनतकश वर्ग का शोषण बढ़ रहा है। सरकार की इन नीतियों के कारण पेट्रोल-डीज़ल, रसोई गैस, खाद्य व अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।

संजय चौहान ने कहा कि हाल ही चुनाव के बाद घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में गत 5 दिनों में 3.20 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके चलते व्यापक महंगाई बढ़ रही है और आम जनता को दो जून की रोटी अर्जित करना भी दूभर हो गई है। कृषि क्षेत्र में दी जाने वाली सब्सिडी में सरकार निरंतर कटौती कर रही है जिससे लागत वस्तुओं खाद, बीज, कीटनाशक, फफूंदीनाशक आदि के दामों में निरंतर वृद्धि की जा रही है और किसान को उसके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान लंबे समय से सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने व इसको कानूनी रूप से लागू करने के लिए आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार इनकी मांगो को पूरा नहीं कर रही है। सरकार कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की नीतियों को लागू कर किसानों का हक़ छीन रही है।
उनका मानना है कि देश में मज़दूर, किसान और आमजन की व्यापक एकता व इनके द्वारा चलाए गए आंदोलन से ही सरकार की इन जनविरोधी नवउदारवादी नीतियों को पलटकर जनता को इस मौजूदा संकट से मुक्ति मिल सकती है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

42 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago