हिमाचल

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल

04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच-समझकर लें। यात्रा योग है। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को आकर्षित करेंगे। काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई खासियत उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किए गए किसी काम में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास हैं, उन्हें पहले निपटाने की कोशिश करें। काम में पूरी सफलता मिलेगी। यदि आप किसी निजी समस्या से परेशान हैं, तो आज किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज प्रॉपर्टी डीलर्स की डील पक्की हो जाएगी। माता अपने बच्चों को पसंदीदा भोजन बना सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को पति का सहयोग मिलेगा। आपकी बनाई गई योजना सफल रहेगी। कुछ दिनों से अधूरी इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं का नाश और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज समय आपके साथ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे और कुछ बेहतरीन करने का मन बनाएंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आएंगे, जिन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। कोई करीबी आपसे मदद मांग सकता है। छात्रों को मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्तता से थकान हो सकती है।


कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अपने मान-सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचें। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ भगवान का ध्यान लगाएँगे। गंभीर मुद्दों पर परिवार वालों के साथ बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आएगी। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत जल्द रंग लाएगी। आप समझदारी से काम करेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी सकारात्मक सोच सफलता दिलाने में मदद करेगी। दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठों को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद का समय बिताएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
ध्यानपूर्वक फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कार्य पूरे हो सकते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से थोड़ा परेशान रहेंगे, धैर्य बनाए रखें। विवाहित लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे और कुछ नया सीखेंगे। सभी परेशानियाँ दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।


मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बन सकता है। समाज में मान-सम्मान बनाए रखने के लिए प्रयास करें। घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है, गुस्से और जुबान पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। आवश्यक पड़ने पर साथी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।


कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का समय लगभग सही रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार हैं। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज घर पर ही परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति देंगे। जीवन में किसी नई खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago