Categories: हिमाचल

सिरमौर की बेटी सरगम ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

<p>जिला सिरमौर के केंथू गांव की बेटी सरगम चौहान ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरगम ने यह मे़डल चंडीगढ़ में आयोजित अंडर 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता है। प्रदेश की बेटी पंचकूला के सेंट सोल्डर डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है और चंडीगढ़ से उसने प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल किया। अब 3 दिसंबर से कर्नाटक में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।</p>

<p>साथ ही अगर सरगम कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीत जाती है तो वह सीधा टोक्यो में होने वाले अगले ओलंपिक में भारत की टीम का हिस्सा बनेगी।</p>

<p>गौरतलब है कि चंडीगढ़ में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में सरगम 3 गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल जीत चुकी है। सरगम अभी सिर्फ 15 वर्ष है और वह अंडर 17 वर्ग में ताइक्वांडो टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। सरगम का सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करे और अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। सरगम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

40 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

55 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago