हिमाचल

24 घंटे का हुआ DD हिमाचल, सीएम व केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश में डीडी की सेवा 24 घंटे शुरू हो गई है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस सेवा का शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस मौके पर मौजूद रहे. आधे घंटे के स्लॉट के साथ 1995 से शुरू हुए डीडी शिमला के सफर को आज 24 घंटे का कर दिया गया है. आज पीटरहॉफ शिमला से दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगभग 70 लाख आबादी वाले हिमाचल प्रदेश को 24 घंटे डीडी हिमाचल प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले मंत्री हैं, इसलिए यह सेवा शुरू हो पाई है. दूरदर्शन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने की थी तथा समय के साथ-साथ दूरदर्शन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत करने की आवश्यकता है. जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का सहयोग अनिवार्य है.
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, युवा कार्य तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लिए ऐतिहासिक दिन है. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में दूरदर्शन चैनल का 24 घंटे प्रसारण शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं.
डीडी हिमाचल डीटीएच पर भी उपलब्ध होगा. जिसके माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन व धार्मिक स्थलों, खेल गतिविधियों तथा विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित जानकारी देश और दुनिया तक पहुंचेंगी.
उन्होंने कहा कि इस चैनल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और इसके लिए राज्य के पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा. साथ ही, हिमाचल प्रदेश के लोक संगीत को भी एक बेहतरीन मंच प्राप्त होगा. जिसके लिए दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम चित्रहार की तर्ज पर हिमाचली संगीत पर कार्यक्रम प्रसारित किया जाए.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत आने वाले गांव के लिए विशेष पैकेज दिया गया है. जिससे इन गांव में कनेक्टिविटी के अलावा अन्य सुविधाएं मिलेगी. प्रदेश के गांव भी इसमें शामिल होंगे. जिन्हें विकसित करने का कार्य किया जायेगा.
Kritika

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

15 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

15 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

15 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

15 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

15 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

15 hours ago