<p>लाहौल-स्पिति के समदो काजा ग्राफू मार्ग में बीआरओ के आधीन काम करने मजदूरों को पीडब्ल्यूडी के आधीन लेने का आश्वासन कृषि एवं जनजातीय मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने काजा में मजदूरों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि बीआरओ से जैसे ही समदो काजा ग्राफू मार्ग पीडब्ल्यूडी के तहत हो जाएगा। उसी समय से स्पीति की जो लेबर इस मार्ग में काम कर रही है। इस लेबर को पीडब्ल्यूडी के तहत लिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मामले को लेकर पूरी तरह जागरूक है। स्पीति के मजदूरों को किसी सूरत में बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। साल 2014 में समदो काजा ग्राफू नेशनल हाइवे का दर्जा दे दिया गया था। तभी से इस मार्ग का कार्य बी आर ओ की कार्य देख रहा है।</p>
<p>समदो काजा ग्राफू मार्ग के बीआरओ से लेने वाले केंद्र सरकार के फैसले के बाद काजा में इस मार्ग पर काम करने वाले मजदूरों ने क्रमिक हड़ताल आज समाप्त कर दी है। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने मजदूरों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल पर बैठे मजदूरों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। </p>
<p>यूनियन के अध्यक्ष प्रीतम और नोरबू बुधा ने कहा कि 6 जून से क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी थी। मजदूरों के अनुसार केंद्र सरकार के इस फैसले से उनके रोजगार छीनने की तलवार लटक हुई थी। इसी वजह से मजदूर यूनियन क्रमिक आंदोलन कर रहे थे। कृषि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बीआरओ से जैसे ही समदो काजा ग्राफू मार्ग लोक निर्माण विभाग के तहत हो जाएगा। उसी समय से स्पीति की जो लेबर इस मार्ग में काम कर रही है। इस लेबर को पीडब्ल्यूडी के तहत लिया जाएगा। मजदूरों का कहना है की मंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी तरह से बेरोजगार होने नहीं दिया जाएगा। हम मंत्री और स्थानीय प्रशासन के विशेष आभारी हैं।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…