हिमाचल

“विधानसभा चुनावों में नेताओं से जवाबदेही मांगने और मतदान में विरोध करने का लिया निर्णय”

सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं राजपूत महासभा के प्रदेश महासचिव केएस जंवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना को व्यावहारिक रूप से लागू ना किए जाने तथा बहुुसंख्यक सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी किए जाने को लेकर चुनावों में विरोध करने का निर्णय लिया है.
पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के प्रदेशाध्यक्ष के. एस. जंवाल और वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह गुलेरिया ने कहां की लंबे समय से प्रदेश में सभी समुदायो में समानता के अधिकार एवं बहुुसंख्यक सामान्य वर्ग के हितों की अनदेखी को लेकर संघर्ष किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि उनके संगठन की ओर से सामान्य वर्ग के सभी विधायकों, मंत्रियों, प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा लोकसभा सांसदों और  केंद्रीय मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाई गई. मगर किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया. प्रदेश सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों विशेषकर युवाओं के आक्रोश को भांंपते हुए संगठन की  प्रमुख मांग सामान्य वर्ग आयोग के गठन पर जो नोटिफिकेशन की थी उसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया और इसके गठन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई.
यही नहीं ने राजपूत कल्याण बोर्ड तथा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की एक भी बैठक नहीं बुलाई, जहां पर हम लोग सामान्य वर्ग की लंबित समस्याओं को संवैधानिक रूप से समाधान के लिए सरकार के समक्ष रख सकते थे.
जबकि दूसरी जाति विशेष समुदायों के बोर्डो तथा विभिन्न मोर्चों की बैठकें बुलाकर, उन्हें कई प्रकार से लाभान्वित किया गया. उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों की अनदेखी को देखते हुए, उनके संगठनों ने सामान्य वर्ग के सभी लोगों विशेषकर युवा, महिलाओं तथा वरिष्ठ वर्ग से अपील की है कि विस  चुनाव में उन्हीं पार्टी प्रत्याशियों को वोट दें जो मतदान से पहले सार्वजनिक मंचो के माध्यम से उनकी इन समस्याओंपर अपना सार्थक समर्थन देने का वादा करते हैं.
जिससे आने वाली सरकार को बहुसंख्यक सामान्य वर्ग के लोगों से इस प्रकार की अनदेखी पर व्याप्त आक्रोश के नतीजों का अहसास रहें.
Kritika

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago