हिमाचल

मुख्यमंत्री का जबाब सुने बगैर सदन से वॅाकआउट करना आलोकतंत्रिक: सुरेश भारद्वाज

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन 11 बजे से शुरू हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान खूब हंगामा हुआ. प्रशंकाल काल का समय काट कर नियम 278 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष एवम विपक्ष के सदस्यों ने एक दूसरे पर जमकर निशाने साधे. चार बजे के बाद विपक्ष के अन्य सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने की अनुमति न मिलने पर सदन में हंगामा और नारबाजी शुरू कर दी. मुख्यमंत्री जैसे ही चर्चा का जवाब देने उठे तो कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॅाकआउट कर गए.

विपक्ष के नेता मुकेश ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए केवल चार घंटे का कम समय दिया गया. विपक्ष के 17 विधायको को बोलने का मौका नहीं दिया गया. सरकार से हर वर्ग परेशान है. महंगाई बेरोजगारी, माफियाराज जयराम सरकार में दन दना रहा है. अविश्वास प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा देना चाहिए.

कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए बहुत कम समय दिया गया. एक तिहाई बहुमत के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन विपक्ष के 23 विधायकों को इस पर बोलने का समय नहीं दिया गया. उन्होंने कहा की विपक्ष के साथ यह सरकार जनता का विश्वास भी खो चुकी है. विपक्ष की आवाज़ को सदन में सुना नहीं गया जिसके बाद वाकआउट किया गया.

उधर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विपक्ष के रवैये को आलोकतंत्रिक करार दिया और कहा कि विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने का पूरा मौका दिया गया. बाबजूद इसके विपक्ष मुख्यमंत्री का जबाब सुने बगैर ही सदन से भाग गया. जो की लोकतंत्र की परंपराओं के खिलाफ़ है.

Neha

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago