डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम मामले का हिमाचल प्रदेश में खासा असर देखा जा रहा है। चंडीगड़ और पंचकूला बंद का प्रभाव हिमाचल के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। शिमला जिला में आज चंडीगढ़ से आने वाली वस्तुएं नहीं पहुंच पाई खासकर दूध नहीं पहुंच पाया है। बाबजूद इसके शिमला में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। थोक विक्रेताओं द्वारा शिमला शहर में 41000 लीटर दूध और 1600 ब्रैड पैकेट की आपूर्ति की गई है।

ADM राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शिमला के लिए दूध की आपूर्ति चंडीगढ़, बिलासपुर और दत्तनगर से की जाती है। लेकिन आज चंडीगढ़ से दूध की सप्लाई न होने के कारण बिलासपुर, बीथल व दत्तनगर से अतिरिक्त मात्रा में दूध की आपूर्ति करवाई गई है।

सेब कारोबार पर भी पड़ा विवाद का असर:

वहीं, दूसरी तरफ पिछले दो दिनों में बाबा राम रहीम बबाल ने सेब की रफ्तार में अंकुश लगा दिया है। क्योंकि इस समय प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में सेब सीजन पूरे यौवन पर है। वहीं, सेब सीजन में कई ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए है। वर्तमान सेब सीज़न के दौरान राज्य के विभिन्न भागों से अभी तक 11678 ट्रकों के माध्यम से 5257031 सेब की पेटियां विभिन्न मण्डियों तक भेजी जा चुकी हैं, जो कुल 105141 मीट्रिक टन हैं।

वर्ष 2016 में इस अवधि के दौरान 5893039 सेब की पेटियां भेजी गई थीं। प्रदेश की मंडियों से रोजाना कई ट्रक बाहरी राज्यों के लिए जाते हैं, लेकिन पड़ोसी राज्यों में अदालत का फैसला आने के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है, जिसके चलते सेब कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…