हिमाचल

एक साल में विकास ठप्प, कांग्रेस के संगठन और सरकार में नहीं तालमेल: जयराम

प्रदेश कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जहां बीते कल दिल्ली में पार्टी हाई कमान के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई.

तो वहीं भाजपा ने भी आज शिमला पार्टी कार्यालय चक्कर में भाजपा किसान मोर्चा और शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई और और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा किया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और संगठन के अलग-अलग मोर्चो की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव में किस तरह से लोगों के बीच में जाकर काम किया जाना है इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जा रहा है।

वही नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से केंद्र में बहुमत से सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश में भी चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। हिमाचल की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने में लगी है.

जबकि आपदा के समय में केंद्र से हिमाचल को भरपूर मदद मिली है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर केंद्र को बदनाम कर रही है।कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल की कमी नहीं है।दिल्ली में जाकर पार्टी हाई कमान को समन्वय बैठाने की सलाह देनी पड़ रही है ऐसे में हिमाचल के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago