Follow Us:

 देवराज शर्मा बने प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य

desk |

  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में दिलाई शपथ
  • बोले प्रदेश की सेवा करने का मिला है अवसर,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी रहे मौजूद

सेवानिवृत आईजी देव राज शर्मा राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य बन गए हैं। आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर देव राज शर्मा ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं और प्रदेश की सेवा करने का उनके सरकार ने जो मौका दिया है वह उसमें खरा उतरने का पुरा प्रयास करेंगे। भर्तियों में पारदर्शिता लाना प्राथमिकता रहेगी।

वही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देव राज शर्मा को लोक सेवा आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी और कहा कि नियुक्ति से लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में तेजी आयेगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त आईजी पीटीएम, टीएम देवराज शर्मा को राज्य लोकसेवा आयोग में सदस्य नियुक्त किया है। राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के निवासी देवराज शर्मा को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक भी मिल चुका है। देवराज शर्मा को 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक नियुक्ति दी गई है। डॉ. रचना गुप्ता का सेवाकाल पूरा होने के बाद से आयोग में सदस्य का एक पद रिक्त था।