हिमाचल

धर्मशाला: विधानसभा के बाहर ‘AAP’ कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई घायल

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा घेराव को पहुंचे ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई महिला कार्यकर्ताओं समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। लाठीचार्ज में घायल हुए बुजुर्ग को जोनल अस्पताल धर्मशाला रेफर किया गया है।

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हम विधानसभा पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा में शांतीपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे। लेकिन इस बीच जयराम सरकार के अधिकारियों ने ‘आम आदमी पार्टी’ के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवा दिया। इस लाठीचार्ज में एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं।

उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से सवाल पूछते हुए कहा कि आम आदमी अपने हकों को लेकर उनके पास पहुंचता है तो क्या आपकी सरकार उनके साथ ऐसा व्यवहार करती है। क्या आम आदमी के साथ इस तरह का व्यवहार करना जायज है। लाठीचार्ज करवाकर जयराम सरकार ने ये सिद्ध कर दिया है कि वे लोकतंत्र में नहीं बल्कि लठतंत्र में विश्वास रखते हैं। ‘आम आदमी पार्टी’ जयराम सरकार की इस क्रूरता को प्रदेश की जनता तक पहुंचाएगी ताकी जयराम सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ सके।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago