Categories: हिमाचल

धर्मशाला: कोरम पूरा न होने से टला जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव

<p>कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा दो मंत्रियों, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष और एक विधायक के नेतृत्व में दलबल सहित अपने पार्टी समर्थित सदस्यों को लेकर जिला परिषद सभागार धर्मशाला पहुंची। भाजपा का खेमा चुनाव के लिए निर्धारित 11 बजे के समय की बजाय करीब साढ़े 12 बजे पहुंचा, लेकिन कांग्रेस ने इस चुनावी प्रक्रिया से किनारा ही रखा। कांग्रेस समर्थित कोई भी जिला परिषद सदस्य नहीं पहुंचा।</p>

<p>बता दें कि 54 सदस्यों वाले जिला परिषद का कोरम पूरा करने के लिए कम से कम 36 सदस्यों की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन भाजपा के पास प्रत्यक्ष रूप से 33 ही सदस्य पहुंचे थे। अब कोरम पूरा न होने के चलते पहली फरवरी को चुनाव होगा। कांग्रेस के बहिष्कार की रणनीति खुद कांग्रेस पर ही भारी पड़ी और भाजपा को मजबूत आधार दे गई।</p>

<p>पहली जनवरी को चुनावी कोरम पूरा करने के लिए 27 सदस्यों का होना अनिवार्य है, जबकि भाजपा के लिए इस जुदाई आंकड़े के करीब अपने सदस्य हैं। ऐसे में पहली फरवरी को भाजपा अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तय कर सकती है। जिला परिषद हॉल में भाजपा की ओर से 33 सदस्य पहुंचे थे। वहीं वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि उनके पास 35 सदस्य है, लेकिन दो सदस्यों को उन्होंने खुद ही सामने नहीं लाया, क्योंकि उन्होंने शर्त रखी है जब चुनाव होगा, तभी सामने आएंगे। अब पहली फरवरी को होने वाले चुनाव में भाजपा अपने साथ 40 सदस्यों को लेकर आएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

8 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago